सोलन में बारिश की फुहार हवाएं हुई ठंडी, पारा गिरा
प्रधान संवाददाता-सोलन
सोलन में मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में कोई उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई।
सोलन में सुबह का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री के बीच रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शाम और रात के समय हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढऩे से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि, दिनभर मौसम साफ रहने से जनजीवन सामान्य रहा और सडक़ यातायात व पर्यटन गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ा। शाम की हल्की बारिश से खड़ी फसलों को भी नुकसान नहीं हुआ।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
