व्यापारियों के न पहुंचने से लवी मेले में कारोबार की रफ्तार धीमी

By: Nov 17th, 2026 12:01 am

आधिकारिक समापन के बाद भी नहीं सज पाए मेले के बाजार, मेला कमेटी अब भी व्यापारियों को उपलब्ध करवा रही प्लॉट

वरिष्ठ संवाददाता-रामपुर बुशहर
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आधिकारिक रूप से समापन होने के बाद भी मेला मैदान में कारोबार पूरी तरह रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। मेले में व्यापार करने के लिए बाहरी क्षेत्रों से व्यापारियों के नहीं पहुंचने के कारण इस बार व्यापारिक गतिविधियां धीमी बनी हुई हैं। मेला मैदान में अभी भी कई स्थान खाली पड़े हैं और बाजार पूरी तरह नहीं सज पाया है। जानकारी के अनुसारए अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान हर वर्ष देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी रामपुर पहुंचते हैं। मेले में गर्म कपड़ोंए घरेलू सामानए बर्तनए खिलौनों और अन्य वस्तुओं की दुकानें सजती हैं। इससे मेले में रौनक के साथ कारोबार भी बढ़ता हैए लेकिन इस बार व्यापारियों की कम आमद के चलते बाजार में पहले जैसी चहल.पहल देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि, मेला कमेटी की ओर से अभी भी व्यापारियों को कारोबार के लिए प्लॉट उपलब्ध करवाए जा रहे हैंए ताकि मेले में व्यापारिक गतिविधियों को गति मिल सके। आधिकारिक कार्यक्रम समाप्त होने के बावजूद मेला मैदान में दुकानें सजाने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कितने व्यापारी रामपुर पहुंचकर मेले में अपना कारोबार शुरू करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App