सोलन में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
शहर में जल वितरण को बनाया मुद्दा, भाजपा के मेयर-डिप्टी मेयर निशाने पर
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
कांग्रेस शासनकाल में सोलन के कांग्रेसियों ने ही सोमवार को सोलन में जमकर प्रदर्शन किया। शहर में जल वितरण में बरती जा रही कोताही पर कांग्रेस आगबबूला हो उठी। नगर निगम सोलन में मेयर व डिप्टी मेयर पदों पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन सत्तासीन कांग्रेस के अपने ही सिपाहसलार सोमवार को निगम कार्यालय में जाकर अपना विरोध जताते रहे। सोलन से विधायक व मंत्री डाक्टर धनीराम शांडिल हैं, लेकिन कांग्रेस शहर में जल वितरण की समस्या को लेकर भाजपा को घेरने में लगी है। कांग्रेस के के प्रदर्शन में आम पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने घरों से बाहर नहीं निकले। प्रदर्शन में अढ़ाई से भी कम लोग शामिल हुए। चर्चा यह है की 123 पदाधिकारियों की शहरी कांग्रेस की जम्बोजेट कार्यकारिणी में मु_ी भर कांग्रेसियों की उपस्थिति द्म4ड्ड सांगठनिक ढांचे में शिथिलता आने के संकेत तो नहीं दे रहे। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार वरिष्ठ व पुराने बड़े पदाधिकारी भी प्रदर्शन से नदारद रहे।
जलशक्ति विभाग व नगर निगम के पाटों में सोलन शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था फसी हुई है। शहर के वार्डों में जल वितरण का जिम्मा नगर निगम के पास है, जबकि निगम को पेयजल जल शक्ति विभाग द्वारा किया जाता है। विभाग गिरि व अश्वनी खड्ड पेयजल योजनाओं से पानी लिफ्ट करके निगम के टैंकों तक पहुंचाता है। शहर में पानी की किल्ल्त को लेकर विभाग व निगम एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते रहते हैं, जिस कारण शहर की जनता पेयजल की नियमित सप्लाई के लिए तरसती रहती है।
पुनीत शर्मा अध्यक्ष, शहरी कांग्रेस सोलन।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
