महिला ने लगाया फंदा, बुजुर्ग ने खाया जहर, कमरे में फंदे पर लटकी यूपी की महिला, पंधेड़ में बुजुर्ग की मौत

By: Nov 11th, 2026 12:06 am

हमीरपुर में दो दर्दनाक मौतें; कमरे के फंदे पर लटकी यूपी की महिला, पंधेड़ में बुजुर्ग की मौत

कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर

हमीरपुर जिला में जहां एक प्रवासी महिला ने किराए के कमरे मे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपने प्रण त्याग दिए हैं। पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस दोनों मामले में जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बबली (24) पत्नी वनित कुमार जोकि यूपी के रहने वाले हैं और अमरोह के बधियाना गांव में रहते थे। बबली ने अपने किराए के मकान में दोपहर के समय फंदा लगा लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत महिला को मेडिकल कालेज ले गए, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दूसरे मामले में पंधेड़ गांव के बुजुर्ग व्यक्ति रणवीर सिंह (72)डाकघर ठठवाणी ने बीती रात जहरीला पदार्थ निगल लिया था। बुजुर्ग की तबीयत बिगडऩे पर परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कालेज हमीरपुर ले आए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की खराब हालत को देखते हुए उन्हें ए स बिलासपुर के लिए रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

आगामी कार्रवाई तेज

वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह का कहना है कि मृतक महिला व बुजुर्ग व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App