पवन कल्याण की निजी जिंदगी में फिर भूचाल, तीसरी शादी को लेकर सामने आई बड़ी खबर

By: Nov 10th, 2026 10:06 pm

चेन्नई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पवन कल्याण ने अपनी तीसरी पत्नी ऐना कोनिडेला से तलाक ले लिया है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। पवन कल्याण की तीसरी पत्नी ऐना कोनिडेला एक रूसी महिला हैं। शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गए हैं। पवन के फैंस के लिए ये बड़ा झटका है।

कपल ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने इस फैसले के बारे में सभी को बताया। उन्होंने कहा कि शादी के 13 सालों बाद दोनों अपनी राहें अलग कर ली हैं। हालांकि उनके इस स्टेटस का असर उनके बच्चों की परवरिश पर नहीं होगा। कपल ने कहा कि भले ही उनके बीच पति-पत्नी का रिश्ता खत्म हो रहा है, लेकिन दोस्ती का रिश्ता हमेशा रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App