Airtel का ग्राहकों को बड़ा तोहफा, एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा महीना बिल्कुल फ्री, जानें कैसे उठाएं लाभ

By: Nov 10th, 2026 11:45 am

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को एक रिचार्ज करवाने पर दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिल सकता है। यानी एक बार पैसे खर्च करके पूरे 56 दिनों तक मोबाइल सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। कंपनी का यह ऑफर 28 दिनों की वैधता वाले दो प्रीपेड प्लान पर उपलब्ध है। इनमें 349 रुपए और 399 रुपए वाले रिचार्ज प्लान शामिल हैं। हालांकि, यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। इसका लाभ केवल चुनिंदा यूजर्स को ही मिलेगा।

349 रुपये के प्लान पर मिलेगा 56 दिनों का फायदा

अगर कोई ग्राहक 349 रुपए वाले प्लान से रिचार्ज करवाता है और उसके नंबर पर Buy 1 Get 1 Free ऑफर उपलब्ध है, तो उसे 28 दिनों की जगह 56 दिनों की वैधता मिल सकती है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस भी दिया जाता है।

399 रुपए वाले प्लान पर भी मिलेगा ऑफर

Airtel का 399 रुपए वाला प्रीपेड प्लान भी इस ऑफर में शामिल है। इस प्लान पर भी ग्राहकों को 28 दिनों की जगह 56 दिनों की वैधता मिल सकती है।इसमें अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। इसके साथ 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस भी दिया जाता है।

कैसे चेक करें आपके लिए ऑफर उपलब्ध है या नहीं?

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में Airtel Thanks App खोलें। इसके बाद 349 रुपए या 399 रुपए वाले रिचार्ज प्लान को सर्च करें। अगर आपको इनमें से किसी प्लान के साथ Buy 1 Get 1 Free Recharge का ऑफर दिखाई देता है, तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं। अगर यह ऑफर नहीं दिख रहा है, तो फिलहाल आपके नंबर पर इसकी सुविधा उपलब्ध नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी यह ऑफर उन चुनिंदा ग्राहकों को दे रही है, जिन्होंने लंबे समय से अपने मोबाइल नंबर पर रिचार्ज नहीं करवाया है। इसलिए रिचार्ज करने से पहले Airtel Thanks App पर ऑफर की उपलब्धता जरूर जांच लें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App