कांगूघाटी और बुगधार में गोशालाएं जलीं, लपटों से दो लाख का नुकसान, घास तक भी नहीं बची

By: Nov 10th, 2026 12:06 am

निजी संवाददाता – भोरंज

उपमंडल भोंरज की जाहू पंचायत के कांगूघटी गांव में रविवार रात को एक गोशाला में अचानक आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से स्लेटपोश गौशाला की दूसरी मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके अलावा गोशाला में सर्दियों के लिए रखा घास भी आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि गौशाला से पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार कांगूघटी गांव के रतन चंद की गौशाला में रविवार रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गई।

गोशाला की दूसरी मंजिल से आग की लपटें और चिंगारियां निकलती देख परिवार के सदस्यों को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। गौशाला मालिक रतन चंद ने दमकल विभाग की टीम के देरी से पहुंचने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। लोगों में रोष है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App