दीया मिर्जा का आरोप, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बात करने की तमीज नहीं
Nov 18th, 2026 10:13 pm
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव को किसी बुरे सपने (नाइटमेयर) जैसा बताया है। दीया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीधे नवाजुद्दीन को टैग करते हुए लिखा, बात करने की तमीज नहीं, एटीट्यूड अलग लेवल का, ऑफेंसिव कैरेक्टर! दीया के इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि उन्होंने अपने गुस्से के पीछे की कोई ठोस वजह नहीं बताई।
हालांकि इस पूरे विवाद के पीछे पब्लिसिटी स्टंट होने की बात भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे दोनों एक्टर्स की अपकमिंग सीरीज ‘डॉ. हसन’ के लिए पीआर स्टंट बता रहे हैं। इस मामले पर नवाजुद्दीन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
