अब PF का 90 फीसदी तक पैसा निकाल सकेंगे कर्मचारी, EPFO के न्यासी बोर्ड की बैठक में… पढ़ें पूरी खबर
ईपीएफओ के न्यासी बोर्ड की बैठक में फैसला, रिटायरमेंट पर एक साथ नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
ईपीएफओ बोर्ड ने पीएफ वालों के लिए एक और बड़ी राहत दे दी है। अब पीएफ खाते में कम से कम 25 फीसदी पैसा रखना जरूरी नहीं होगा, बल्कि सिर्फ 10 फीसदी पैसा रखना होगा। यानी पहले अगर आपके खाते में 10 लाख रुपए थे, तो आप 2.5 लाख रुपए छू नहीं सकते थे। हालांकि अब सिर्फ एक लाख रुपए ही रखना होगा और बाकी नौ लाख रुपए जरूरत पडऩे पर निकाल सकेंगे।
मतलब साफ है कि अब कर्मचारी अपनी सेविंग्स का 75 प्रतिशत की जगह 90 प्रतिशत हिस्सा निकाल सकेंगे। अब किसी भी जरूरत के समय आपको सोचने की जरूरत नहीं है कि पैसे का इंतजाम कैसे होगा। इसके साथ ही रिटायरमेंट के बाद पैसा एक साथ निकालने की जगह धीरे-धीरे किस्तों में निकालने वाला सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान भी मंजूर हो गया है। इससे जरूरत के समय ज्यादा पैसा हाथ में आएगा और बाकी पैसा खाते में रहकर ब्याज भी कमाता रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
