Punjab Accident : पंजाब में कोहरे का कहर; गाडिय़ां भिड़ीं, नौ घायल, एक की मौत

By: Nov 11th, 2026 12:08 am

मोगा में स्विफ्ट-स्कॉर्पियो में टक्कर के बाद पीछे दो और कारें टकराईं, फिरोजपुर में बस-ट्रैक्टर में टक्कर

निजी संवाददाता — फगवाड़ा

पंजाब में मोगा-जालंधर मार्ग पर शाहकोट के पास मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण आधा दर्जन से अधिक वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब 10 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान डबवाली निवासी परगट ङ्क्षसह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोगा से जालंधर जा रहा एक टिप्पर शाहकोट के पहले फ्लाईओवर से उतरते समय एक भारी वाहन से टकराने के बाद सडक़ के बीच रुक गया। कम दृश्यता के कारण पीछे से आ रही परगट ङ्क्षसह की कार टिप्पर से जा भिड़ी। कार में चार अन्य लोग भी सवार थे। टक्कर में परगट ङ्क्षसह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। इसके बाद एक अन्य ऑल्टो कार भी टिप्पर से टकरा गई, जिसमें सवार एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। एक दूसरी ऑल्टो कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हुए।

हादसे में कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। घायलों को शाहकोट के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। इसके अलावा मोगा जिला में बाघापुराना से बठिंडा की ओर जाने वाले भारतमाला मार्ग पर सुबह करीब 8:30 बजे वाहनों की भिड़ंत हुई। बताया जा रहा है कि आगे चल रही स्विफ्ट कार को पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के बाद स्कॉर्पियो सडक़ से अपना संतुलन खो बैठी और डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी दौरान पीछे से आ रही क्रेटा और अर्टिगा भी हादसे की चपेट में आ गईं। इस हादसे में बुजुर्ग दंपति, पांच युवक और तीन साल का बच्चा घायल हुआ। उधर, फिरोजपुर जिला में जीरा-कोट ईसे खां रोड पर गांव लौंगीविंड के नजदीक निजी बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। चालक और कंडक्टर के अलावा बस में सफर कर रहे कई यात्रियों को भी चोटें आईं। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App