गांगुली की लताड़, कुलदीप-मानव कहां पर हैं, वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया की रणनीति पर उठाए सवाल

By: Nov 24th, 2026 12:06 am

एजेंसियां— वेलिंगटन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय गेंदबाज 20 विकेट नहीं ले पाए। यही वजह रही कि बेसिन रिजर्व के मैदान पर मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली टीम सिलेक्शन से खुश नजर नहीं आए। गांगुली का मानना है कि विदेश में जब पिच फ्लैट हो जाती है, तो विकेट लेने के लिए क्वॉलिटी स्पिन गेंदबाज चाहिए।

भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी थी, जो मुख्य रूप से ऑलराउंडर हैं। गांगुली ने सवाल पूछा कि कुलदीप यादव और मानव सुथार कहां हैं? टेस्ट क्रिकेट में आपको एक स्पिनर को तो खिलाना ही चाहिए था। भारत की पहली पारी में न्यूजीलैंड के दो स्पिन गेंदबाज ग्लेन फिलिप्स
और रचिन रविंद्र ने मिलकर पांच विकेट झटके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App