7000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च
नई दिल्ली। Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें 7000mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसे मजबूत बॉडी के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और इसके खास फीचर्स।
Motorola Edge 70 Neo की कीमत
Motorola Edge 70 Neo को भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 34,999 रुपए रखी गई है। फोन चार रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री एक दिसंबर से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart और Motorola की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।
Motorola Edge 70 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Motorola Edge 70 Neo में 6.8 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स है। इसमें HDR10 और HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है। खास बात यह है कि गीले हाथों से भी इसकी टच स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी इसके साथ तीन बड़े एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
मजबूत बॉडी: फोन की स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी के छींटों से बचाव होता है। इसके अलावा फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50MP का है, जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है। इसमें Sony LYTIA 710 सेंसर दिया गया है। यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा और एक लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग: Motorola Edge 70 Neo की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है। इसके साथ 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि फोन को दिए गए चार्जर से करीब 85 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इसमें 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी 53 घंटे तक चल सकती है।
अन्य फीचर्स: फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, NFC, Wi-Fi 6E और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन का वजन 204 ग्राम है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

