श्री बांके बिहारी मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना
Nov 19th, 2026 12:01 am
कार्यालय संवाददाता-शिमला
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी एवं लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश में शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि वृंदावन भारत की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत और आस्था का पवित्र केंद्र है। इस पावन धाम का दिव्य, आध्यात्मिक वातावरण भारत की सनातन आध्यात्मिक परंपराओं से भावनात्मक रिश्ता स्थापित करता है। उन्होंने देश में सद्भाव, एकता और निरंतर प्रगति की कामना भी की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
