फुटपाथ से जल्द हटाएं अतिक्रमण

By: Nov 19th, 2026 12:01 am

दो दिन का अल्टीमेटम; पहले सडक़ से हटेंगे कब्जे, फिर पूरे शहर में चलेगा अभियान

स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
शहर में सडक़ और फुटपाथ पर कब्जा जमाकर बैठे लोगों की अब खैर नहीं। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि में फुटपाथ और सडक़ पर रखा सामान व अन्य अवरोध स्वयं हटाने होंगे। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। बुधवार को एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल के निर्देशों पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने एनएच से बस स्टैंड को जाने वाली सडक़ का निरीक्षण किया और अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सडक़ और फुटपाथ पर किए गए कब्जों का जायजा लिया। संबंधित लोगों को स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानों के बाहर सामान रखकर फुटपाथ घेरने या सडक़ के हिस्से पर कब्जा करने वालों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। बस स्टैंड रोड के दुकानदार अनिल ठाकुर, विशाल चौहान, प्रदीप गुप्ता और नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि यदि अतिक्रमण हटाना ही उद्देश्य है तो पूरे शहर में एक समान कार्रवाई होनी चाहिए। बस स्टैंड रोड को निशाना बनाना उचित नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App