छात्र-शिक्षक अनुपात में हिमाचल टॉपर, सदन में सामने आई जानकारी, प्रदेश में शिक्षकों के 14754 पद खाली
राज्य ब्यूरो प्रमुख — धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में पीटीआर यानी प्यूपिल-टीचर्स रेशो देश में सर्वाधिक है। इस चमकदार आंकड़े के साथ ही एक पहलू यह भी है कि प्रदेश में प्राइमरीए मिडलए हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापकों के 14754 पद खाली हैं। इन सभी स्कूलों में अध्यापकों के 82564 पद मंजूर हैं। इन पदों में से 14754 पद रिक्त पड़े हुए हैं। हिमाचल में पीटीआर का आंकड़ा देखें तो प्राइमरी स्कूलों में प्रति 12 छात्रों पर एक अध्यापक है। मिडल स्कूलों में यह रेशो 11 बच्चों पर एक टीचर के तौर पर है। इसी तरह हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में यह रेशो प्रति 10 छात्रों पर एक अध्यापक है।
यह अहम जानकारी विधानसभा के विंटर सेशन में बुधवार को सामने आई। सेशन के तीसरे दिन इस संदर्भ में चुराह से भाजपा विधायक हंसराज ने सवाल किया था। भाजपा सदस्य हंसराज के सवाल के जवाब में जानकारी सामने आई है कि चंबा में अध्यापकों के 1620 पद खाली चल रहे हैं। जिला में प्राइमरी, मिडल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापकों के 7828 पद मंजूर हैं।
कुल्लू दशहरा में सतिंदर सरताज को दिए 35.40 लाख
धर्मशाला। इंटरनेशनल कुल्लू दशहरा उत्सव में स्टार कलाकार सतिंदर सरताज को सबसे अधिक 35.40 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इसके अलावा सलमान अली को 10.65 लाख, काका को 10.50 लाख, ममता जोशी को 5.30 लाख रुपए का भुगतान किया गया। लोक कलाकारों में सबसे अधिक भुगतान डेढ़ लाख रुपए के तौर पर ठाकुर दास राठी को किया गया। मेले में कुल 286 देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरी। यह सारी जानकारी हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार की तरफ से पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में सामने आई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
