13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ HMD Rise भारत में लांच, कीमत 10 हजार से भी कम

By: Nov 28th, 2026 11:29 am

नई दिल्ली। HMD ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन HMD Rise लांच कर दिया है। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की कीमत की बात करें तो HMD Rise के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं। इस फोन की सेल 2 दिसंबर को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू होगी। यह फोन इंडिगो सिल्वर, मिडनाइट गोल्ड और एमराल्ड गोल्ड कलर के ऑप्शन में आता है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो HMD Rise में 6.517 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर Unisoc 9863A प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में ड्यूल टोन डिजाइन दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर काम करता है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Rise के रियर में 13MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि एक बार चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई और 3.5 मिमी ऑडियो जैक दिया गया है। कंपनी दो साल तक हर तिमाही में सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App