लोकल रूटों पर दनादन दौड़ी एचआरटीसी की बसें

By: Nov 10th, 2026 12:06 am

कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो की बसें अब रूटीन में लोकल रूटों पर दौडऩा शुरू हो गई हैं, ताकि यात्रियों को लोकल रूटों पर बसों की कमी के चलते और परेशान न होना पड़े। क्योंकि निगम की बसें पिछले तीन-चार दिनों से दीवाली मनाने घर आ रहे लोगों के लिए दिल्ली-चंडीगढ़ में एडवांस में पहुंचाई जा रही थी, ताकि यात्रियों को घर आने में किसी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े। बता दें कि हमीरपुर डिपो दिवाली मनाने घर आ रहे लोगों के लिए पिछले पांच नवंबर से स्पैशल बसें चला रहा था, ताकि यात्रियों को घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। हमीरपुर डिपो ने दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी, होशियारपुर, नालागढ़ और शिमला बस स्टैंड में एडवांस में बसें खड़ी कर रखी थी। यात्री इन बसों को ऑनलाइन बुक करवा रहे थे। निगम की बसें जैसे-जैसे फूल हो रही थी वह यात्रियों को लेकर हमीरपुर रवाना की जा रही थी। ऐसे में यात्रियों को जहां बेहतर बस सुविधा सफर के दौर मिल रही थी। वहीं निगम भी राजस्व जुटाने में लगातार लगा रहा। हालांकि इस दौरान जिला भर में कुछेक लोकल रूट जरूर प्रभावित हुए हैं। निगम की इलेक्ट्रिक बसें जरूर लोकल रूटों को कवर करती नजर आई, ताकि कम से कम लोकल रूट इस दौरान प्रभावित हो सकें।

फिर भी आधा दर्जन से अधिक लोकल रूट आए दिन स्पैशल बसों के चलते बंद हो रहे थे। हालंाकि सोमवार को सभी लोकल रूटों पर निगम की बसें रूटीन में दौडऩा शुरू हो गई हैं, ताकि यात्रियों को लोकल रूटों पर और परेशान न होना पड़े। क्योंंकि विश्वकर्मा दिवस होने के चलते सोमवार को कई प्राइवेट बस ऑपरेटर रूटों से गायब रहे, उन्होंने पूजा इत्यादि करेक बसें सडक़ किनारे खड़ी कर दी थी। ऐसे में कई रूटों पर लोगों को एक से डेढ़ घंटे के उपरांत भी बसें मिल रही थी, क्योंकि लोकल छुट्टी होने के चलते कई प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने रूटों पर अपनी बसें ही नहीं चलाई है। ऐसे में निगम की बसें चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। रूटों पर दौड़ रही बसों में यात्रियों की खूब भीड़ थी। क्योंकि कई यात्री दिवाली मनाकर रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे, तो कई दिवाली मनाकर वापस लौट रहे थे। फिलहाल लोकल रूटों की बसों में दिन भर यात्रियों की खूब भीड़ देखी गई। चाहे निगम की बसें हों या फिर प्राइवेट बसें सभी पैक होकर ही रूटों पर दनादन करके दौड़ रही थी। वहीं हमीरपुर डिपो के आरएम राहुल कुमार का कहना है कि निगम की बसें सोमवार से रूटीन में लोकल रूटों पर भेजनी शुरू कर दी हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा लोकल रूटों पर न झेलनी पड़े। ऐसे में निगम की बसें दिन भर यात्रियों को लेकर लोकल रूटों पर दौड़ती रही। लोगां को बड़ी राहत मिली है।

क्या बोले हमीरपुर डिपो के आरएम राहुल कुमार

हमीरपुर डिपो के आरएम राहुल कुमार ने बताया कि निगम की बसें सोमवार से रूटीन में लोकल रूटों पर भेजनी शुरू कर दी हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा लोकल रूटों पर न झेलनी पड़े। ऐसे में निगम की बसें दिन भर यात्रियों को लेकर लोकल रूटों पर दौड़ती रही। लोगों को राहत देना निगम की प्राथमिकता है। सोमवार से लोगों की सुविधा के लिए जिला भर में बसें चला दी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App