पहले दिन भारत-ए का दबदबा, जायसवाल ने फिर जड़ा शतक, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ बनाए 227/2 रन
एजेंसियां— लिंकन
न्यूजीलैंड के लिंकन में भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच खेले जा रहे तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया। उन्होंने 138 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली। यह इस सीरीज में उनकी लगातार दूसरी सेंचुरी है। उनकी पारी की मदद से भारत-ए ने शनिवार को पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 227 रन बना लिए। साई सुदर्शन 77 रन बनाकर नाबाद हैं।
उन्होंने जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी की। देवदत्त पडिक्कल 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ध्रुव जुरेल नाबाद लौटे। बारिश के कारण दिन का खेल निर्धारित समय से पहले खत्म करना पड़ा। यशस्वी ने न्यूजीलैंड-ए के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 127 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने चौके-छक्के लगाकर रन गति बनाए रखी। जायसवाल ने पिछली पारी में भी 155 रन की नाबाद पारी खेली थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
