ईरान के इरादे नेक नहीं : अमरीका पर ‘डर्टी बम’ गिराएगा तेहरान, ट्रंप के अधिकारियों पर होगा हमला
एजेंसियां — वाशिंगटन
अमरीका और ईरान के बीच महीनों से जारी युद्ध के बीच अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर ने अमरीका की नींदें उड़ा दी हैं। खबर यह है कि ईरान जल्द ही अमरीका पर एक बड़ा हमला कर सकता है, लेकिन यह हमला बाकी हमलों की तरह मिसाइल या ड्रोन से नहीं होगा, बल्कि इनपुट है कि ईरान अमरीका पर डर्टी बॉम्ब दागने वाला है। रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि अमरीकी खुफिया एजेंसियों को इस हमले के इनपुट मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान वाशिंगटन पर ‘डर्टी बम’ या केमिकल वेपन से हमला कर सकता है।
इस हमले में ट्रंप प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना भी सामने आई है। खुफिया इनपुट में कुछ सूत्रों का हवाला देते हुए बताया जा रहा है कि ईरान ने अमरीका पर हमले के लिए लक्ष्य भी चुन लिया है। रिपोर्ट के मुताविक जगह और टारगेट दोनों फाइनल कर लिया गया है। खबर सामने आते ही अमरीका अलर्ट हो गया है। रिपोर्ट में कुछ अमरीकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अधिकारी इसे लेकर कोई भी कोताही नहीं बरत रहे हैं। बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
हमला किया, तो कड़ी कीमत चुकाएगा ईरान
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका में किसी भी तरह के हमले को अंजाम देने के खिलाफ ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप से संवाददाताओं से पूछा कि क्या वाशिंगटन डीसी एक संभावित निशाना है। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है, तो उन्हें ऐसी कीमत चुकानी होगी जो पहले कभी किसी देश ने नहीं चुकाई होगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
