गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जयराम ठाकुर ने गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

By: Nov 24th, 2026 4:52 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु पूज्य गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर लोकल बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका और गुरु चरणों में शीश नवाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए अरदास की। जयराम ठाकुर ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन और उनकी शिक्षाएं मानवता के लिए अमूल्य धरोहर हैं।

उन्होंने ‘एक ओंकार’, सेवा, सच्चाई, समानता और भाईचारे का संदेश देकर समाज को भेदभाव एवं ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति मानव सेवा, परोपकार और सभी के प्रति प्रेम एवं सम्मान के भाव में निहित है। गुरु नानक देव जी के विचार और आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढिय़ों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App