Kullu News: पीणी में भीषण अग्निकांड, अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख

By: Nov 25th, 2026 6:28 pm

मोहर सिंह पुजारी, कुल्लू

कुल्लू। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की पीणी पंचायत के गांव में बुधवार दोपहर बाद अचानक एक मकान में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर चौकी जरी से अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। इस अग्निकांड में लाल चंद और डोले का संयुक्त अढ़ाई मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। मकान के साथ घर में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। फिलहाल इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App