महाराष्ट्र में दिवाली की रात बड़ा हादसा, घर में आग लगने से परिवार के 6 लोगों की मौत
धाराशिव। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के धाराशिव तालुका स्थित येदशी गांव में दिवाली की रात एक दुःखद घटना घटी, जब एक ही परिवार के छह सदस्य आग में जलकर मर गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोविंद करांडे के घर में तड़के 2.30 बजे आग लगी, जिसमें उनके परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इसमें उनके माता-पिता, पत्नी और दो पुत्रियां शामिल हैं।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक राणा जगजीत सिंह पाटिल तड़के 4.20 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए कलांब और तुल्जापुर से दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं लग सका है। इस बीच, महाराष्ट्र के कई इलाकों से दिवाली की रात आग लगने की घटनाएं सामने आईं। विरार और ठाणे में रिहायशी इमारतों में आग लगी। मुंबई के बाइकुला-डोंगरी इलाके में कई दुकानों में भी आग लग गई। दूसरी ओर, पुणे में दमकल विभाग को आग लगने से जुड़ी 81 घटनाओं की शिकायत मिली, जिनमें से ज्यादातर पटाखों से संबंधित थीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
