सडक़ों के किनारे 70 लाख से बनेंगी आधुनिक नालियां

By: Nov 11th, 2026 12:06 am

नादौन में जलभराव का स्थायी समाधान, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर नादौन में तेज हुआ विकास कार्य

कार्यालय संवाददाता – नादौन

बरसात के मौसम में नादौन शहर के विभिन्न भागों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के निर्देश पर ज्वालामुखी-हमीरपुर मार्ग पर पहले से ही पानी डायवर्ट करने का कार्य प्रगति पर है। इसी कड़ी में नादौन-अंब मार्ग पर इंद्रपाल चौक से बाघनाला तक सडक़ किनारे नाली बनाने का कार्य आरंभ हो चुका है। संयुक्त कार्यालय भवन से बाघनाला तक निर्माणाधीन इस नाली के लिए 70 लाख रुपाए का बजट स्वीकृत हुआ है। इस नाली द्वारा बरसाती पानी को बाघनाला तक डायवर्ट किया गया है। वहीं दूसरी ओर ज्वालामुखी-हमीरपुर मार्ग किनारे केंद्रीय विद्यालय से ब्यास पुल तक तीन स्थलों पर पानी डायवर्ट करने की योजना है।

इंद्रपाल चौक तक काम पूरा

केंद्रीय विद्यालय से इंद्रपाल चौक तक नाली बनाने का कार्य करीब पूर्ण हो चुका है, जबकि इसके आगे का कार्य प्रगति पर है। यहां इंद्रपाल चौक से ब्यास पुल तक मुख्य सडक़ मार्ग की मरम्मत का कार्य भी प्रगति पर है, परंतु त्योहारों के कारण इस कार्य को रोका गया है इसके बाद यह कार्य भी आरंभ हो जाएगा।

एसडीएम के बोल

जानकारी देते हुए एसडीएम निशांत शर्मा ने बताया कि इन दोनों मार्गों पर नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद शहर भर में बरसात के दिनों में होने वाले जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App