न इंजीनियरिंग, न मेडिकल… इस क्षेत्र में छिपा है करियर बनाने का बड़ा मौका
अगर आप इंजीनियरिंग या मेडिकल लाइन से हटकर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आप प्रिंटिंग इंडस्ट्री में करियर बना सकते हैं। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सभी कंपनियां अपने प्रोडक्ट को मार्केट तक या उसे प्रयोग करने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार के लिए अच्छा पैसा खर्च करती हैं। इस कारण प्रिंटिंग इंडस्ट्री में करियर की संभावनाएं भी बढ़ी हैं…
आप जो भी चीज खरीदते हैं – दवा की स्ट्रिप, बिस्किट का पैकेट, किताब, बोतल पर लगा लेबल – वह आप तक पहुंचने से पहले किसी प्रिंटिंग और पैकेजिंग यूनिट से होकर गुजरती है। इसीलिए प्रिंटिंग इंडस्ट्री भारत में स्किल वाले लोगों के लिए सबसे स्थिर रोजगार देने वाली इंडस्ट्री में से एक है। इसकी मांग किसी एक प्रोडक्ट या ट्रेंड पर नहीं टिकी – यह खपत, रिटेल और ई-कॉमर्स के साथ बढ़ती है। फिर भी बहुत कम छात्र जानते हैं कि यह भी एक करियर विकल्प है। प्रिंटिंग का संबंध आमतौर पर कागज, फैब्रिक या किसी भी सतह पर मशीनों के माध्यम से स्याही से शब्दों और चित्रों की छपाई से होता है। प्रिंटिंग इंडस्ट्री में तकनीकी दक्षता बहुत महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। यह मास कम्युनिकेशन और इंजीनियरिंग का हिस्सा है जिसमें कई स्किल्स शामिल होती हैं। इसके फाइनल आउटपुट में टाइपसेटिंग, डिजाइनिंग, पेस्टिंग, प्लेट मेकिंग, इमेज सेटिंग, कैमरा वर्क, प्रिंटिंग और बाइंडिंग करने वाले सभी व्यक्तियों की योग्यता और कुशलता का योगदान होता है।
इसलिए चुनें राह
लगातार मांग: पैकेजिंग, लेबल, कॉमर्शियल प्रिंटिंग और पब्लिशिंग की जरूरत हर मौसम और हर शहर में होती है।
डिग्री से ज्यादा स्किल की कद्र: ट्रेंड ऑपरेटर या प्रीप्रेस आर्टिस्ट की पहचान उसके काम से होती है।
साफ ग्रोथ का रास्ता: असिस्टेंट से ऑपरेटर, सुपरवाइजर, प्रोडक्शन मैनेजर – या अपनी खुद की यूनिट।
कई सेक्टर में काम: फार्मा, एफएमसीजी, फूड, ई-कॉमर्स, शिक्षा और विज्ञापन – सब प्रिंटिंग पर निर्भर हैं।
ऐसे करें शुरुआत
प्रिंटिंग प्रोसेस और मैटीरियल की बुनियादी समझ
कम्प्यूटर पर काम करने की आदत (प्रीप्रेस, प्लानिंग और ईआरपी रोल के लिए)
अनुशासन, सुरक्षा की समझ और शॉप फ्लोर पर सीखने की इच्छा
क्लाइंट से जुड़े रोल के लिए बातचीत की स्किल
तेज़ी से आगे बढऩे के लिए ज़रूरी स्किल
प्रोसेस की समझ – ऑर्डर से डिस्पैच तक जॉब कैसे आगेबढ़ता है।
रंग की जानकारी – सीएमवाईके, स्पॉट कलर और पू्रफ सेरंग मिलाना।
मैटीरियल की जानकारी – कागज, बोर्ड, स्याही, फिल्म और उनका व्यवहार।
सिस्टम और सॉफ्टवेयर – ईआरपी, एमआईएस, एक्सेल और बेसिक एआई टूल अब जरूरी होते जा रहे हैं।
समस्या सुलझाना – जॉब में डिफेक्ट क्यों आया, यह पता करके जल्दी ठीक करना।
योग्यता
इस फिल्ड में उतरने का कोई एक तय रास्ता नहीं है। युवा 10वीं, 12वीं, आईटीआई, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी डिप्लोमा या ग्रेजुएशन के बाद इस इंडस्ट्री में आते हैं। कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। जहां डिप्लोमा करने में आपको छह महीने से एक साल का समय लगेगा, वहीं बीटेक करने में चार साल और एमटेक करने दो साल का समय लगता है। अगर आपने 12वीं साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) से पास की है, तो आप फील्ड में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। 10वीं या 12वीं के बाद आप तीन साल का डिप्लोमा इन प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी कर सकते हैं। 12वीं के बाद आप चार साल की इंजीनियरिंग डिग्री कर सकते हैं।
स्वरोजगार
अपना प्रिंटिंग सेटअप: आप छोटे स्तर पर डिजिटल प्रिंटिंग, फ्लेक्स प्रिंटिंग, या गिफ्ट/कस्टमाइज्ड प्रिंटिंग (मग, टी-शर्ट, यूवी प्रिंटिंग) का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
सैलरी पैकेज
फ्रेशर के तौर पर आप तीन लाख से छह लाख सालाना का पैकेज आसानी से पा सकते हैं। अनुभव बढऩे पर यह सैलरी काफी तेजी से बढ़ती है।
टॉप कंपनियां
आईटीसी, एचयूएल(हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड), नेस्ले, एमेजॉन, और बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनियां हमेशा इन इंजीनियर्स को ढूंढती हैं।
मेन जॉब रोल
प्रीप्रेस तकनीशियन
प्रिंटिंग से पहले डिजाइन, लेआउट, कलर करेक्शन और प्लेट बनाने का काम संभालना। प्रीप्रेस वह सब काम है, जो कागज पर स्याही लगने से पहले होता है – फाइल चेक करना, रंग सुधारना, इम्पोजिशन और प्लेट बनाना। इसमें डीटीपी ऑपरेटर, प्रीप्रेस आर्टिस्ट और सीटीपी ऑपरेटर जैसे रोल हैं। इसके लिए कम्प्यूटर की अच्छी समझ और बारीकी पर ध्यान चाहिए।
प्रिंटिंग प्रेस ऑपरेटर
यह फैक्टरी का दिल है। ऑफसेट, फ्लेक्सोग्राफिक या डिजिटल प्रिंटिंग मशीनों का संचालन और प्रबंधन करना। ऑफसेट, फ्लेक्सो और डिजिटल मशीन ऑपरेटर मशीन चलाते हैं, जॉब सेट करते हैं, स्याही और रंग संभालते हैं और क्वालिटी एक जैसी रखते हैं। ज्यादातर ऑपरेटर असिस्टेंट के रूप में शुरू करके मशीन पर सीखते हैं।
पोस्ट-प्रेस और फिनिशिंग ऑपरेटर
प्रिंटिंग के बाद लेमिनेशन, वी कोटिंग, डाई-कटिंग, फोल्डिंग, ग्लूइंग, बाइंडिंग और पैकिंग होती है। फिनिशिंग ऑपरेटरों की मांग, ख़ासकर पैकेजिंग यूनिट में, हमेशा रहती है।
क्वालिटी, प्लानिंग और ऑफिस रोल
क्वालिटी इंस्पेक्टर रंग, रजिस्ट्रेशन और डिफेक्ट जांचते हैं। प्रोडक्शन प्लानर तय करते हैं कि कौन-सा जॉब किस मशीन पर चलेगा। एस्टिमेटर जॉब की लागत निकालते हैं। कस्टमर सर्विस और सेल्स एग्जीक्यूटिव ऑर्डर और क्लाइंट संभालते हैं। ईआरपी और एमआईएस एग्ज़ीक्यूटिव पूरे काम का डेटा संभालते हैं।
पैकेजिंग टेक्नोलॉजिस्ट
फार्मा, एफएमसीजी, फूड और ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए पैकेजिंग सामग्री का डिजाइन और परीक्षण करना।
प्रिंट प्रोडक्शन मैनेजर
प्रिंट प्रोडक्शन मैनेजर: पूरे प्रिंटिंग प्रोजेक्ट, टीम और मशीनरी के संचालन की देखरेख करना।
यहां मिलेगी नौकरी
प्रेस के अलावा कई ऐसे बड़े प्रिंटिंग हाउस हैं, जहां सिल्क स्क्रीन प्रिंटिंग, ब्रोशर प्रिंटिंग और पोस्ट कार्ड प्रिंटिंग का काम होता है। प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद आप एडवरटाइजिंग, अखबार, मैगजीन, सरकारी प्रेस, प्रिंटिंग मशीनरी, पैकेजिंग इंडस्ट्री, पुस्तक प्रकाशन, प्राइवेट कमर्शियल प्रेस, बैंक और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। इसके अलावा प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षित लोगों को प्रिंटर मैन्युफैक्चरिंग हाउस और उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनियों में भी नौकरी मिल सकती है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
