भारत के लिए नेपाली PM बालेन शाह ने तोड़े अपने बनाए नियम, अब दिल्ली भी आएंगे; तारीख तय

By: Nov 7th, 2026 12:01 am

एजेंसियां — काठमांडू
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे। उनकी दिल्ली यात्रा की तारीख भी तय हो गई है। शाह इसी महीने दिल्ली आ सकते हैं। पीएम बालेन शाह का यह दौरा कई मायनों में खास होगा।

इस यात्रा से पहले अपने बनाए गए प्रोटोकॉल तोडक़र भारत के विदेश सचिव से मुलाकात की है। वहीं यह इसीलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने पहले विदेश दौरे के लिए चीन को छोडक़र भारत को तरजीह दी है। पीएम बालेंद्र शाह 22 नवंबर से भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App