भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ियों की वापसी

By: Nov 11th, 2026 12:57 pm

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैच खेला जाना है। कप्तान टॉम लैथम की अगुवाई में कीवी टीम ने अपनी स्क्वॉड में कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी कराई है। चोट से जूझने वाले स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और सलामी बल्लेबाजी डेवोन कॉनवे की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। रचिन कंधे की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे, जबकि कॉनवे पहले वनडे में लगे सिर के झटके से अब पूरी तरह उबर चुके हैं।

इसके अलावा टीम में तेज गेंदबाज जैकब डफी की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। डफी के आने से न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी को बड़ी राहत मिलेगी। केन विलियमसन इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 24 नवंबर के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में होगा। WTC के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह टेस्ट सीरीज अहम होने वाली है।

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है- टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App