अब यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

By: Nov 23rd, 2026 10:22 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

नौकरी करने वाले लोगों के लिए पीएफ का पैसा निकालना जल्द ही पहले से ज्यादा आसान हो सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही यूपीआई के जरिए पीएफ निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। उक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है। इसके जरिए कर्मचारी भीमऐप की मदद से अपना पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। इतना ही नहीं, वे यह भी देख पाएंगे कि उनके खाते में कितना पैसा निकालने के लिए उपलब्ध है और कितना पैसा रिटायरमेंट के लिए खाते में रखना जरूरी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुका है। इसके लिए जरूरी ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। ट्रायल के दौरान जो तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं, उन्हें भी ठीक कर लिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App