दीपावली के अवसर पर युवा मोर्चा ने डा. राजेश कश्यप को दी शुभकामनाएं
Nov 8th, 2026 12:01 am
निजी संवाददाता-सोलन
दीपावली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी डा. राजेश कश्यप के निवास स्थान पर युवा मोर्चा की टीम ने पहुंचकर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं सम्मानित किया।इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डा. राजेश कश्यप को दीपावली की बधाई देते हुए उनके साथ आत्मीय मुलाकात की। डा. राजेश कश्यप ने भी सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। त्योहार हमारी संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर होते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
