DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने मचाई तबाही, एक साथ 5 गाड़ियां डैमेज
हमीरपुर। डीसी कार्यालय हमीरपुर के बाहर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हमीरपुर की ओर से आ रहा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ पर खड़े अन्य वाहनों से जा टकराया। हादसे में दो अन्य ट्रालों सहित करीब तीन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस तरह दुर्घटना में कुल पांच वाहन इसकी चपेट में आए।
अचानक हुए इस हादसे से मौके पर हडक़ंप मच गया। ट्राले की टक्कर से अन्य वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक तौर पर ट्राले की ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्राला किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुआ। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
