पंजाब की सियासत में होने वाला है बड़ा धमाका, छह साल बाद फिर बनेगी सियासी जोड़ी

By: Nov 24th, 2026 12:41 pm

मुकेश संगर – चंडीगढ़

पंजाब की सियासत में नया मोड़ आने वाला है। कृषि कानूनों को लेकर 26 सितंबर, 2020 को एनडीए से अलग हुआ अकाली दल अब छह साल बाद फिर गठबंधन को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के फिर से एक साथ आने और गठबंधन करने की चर्चाएं अचानक तेज हो गई हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि मंगलवार दोपहर दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। प्रेस कान्फ्रेंस नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय मे होगी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल शामिल होंगे। अगर यह गठबंधन होता है, तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका होगा।

दोनों दलों के बीच गठबंधन की संभावनाओं को लेकर पिछले काफी समय से राजनीतिक चर्चाएं चल रही थीं। अब शीर्ष नेतृत्व की इस संयुक्त प्रेस वार्ता ने इन अटकलों को और बल दे दिया है। राजनीतिक जानकारों की नजर इस घोषणा पर टिकी हुई है, क्योंकि इसका सीधा असर पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों के राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है। गौरतलब है कि भाजपा और अकाली दल लंबे समय तक पंजाब में गठबंधन सहयोगी रहे हैं। वर्ष 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर अकाली दल ने भाजपा से अपना पुराना गठबंधन तोड़ लिया था। ऐसे में दोनों दलों के फिर से साथ आने की संभावित घोषणा पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत मानी जा रही


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App