धर्मशाला में पटाखों की बिक्री के लिए तय स्थल में संशोधन

By: Nov 8th, 2026 12:01 am

धर्मशाला। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) धर्मशाला मोहित रतन ने दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थलों से संबंधित पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन किया है। एसडीएम कार्यालय धर्मशाला द्वारा पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए कचहरी अड्डा, डिपो बाजार, सिविल बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए निर्धारित बिक्री स्थल में बदलाव करते हुए पूर्व में निर्धारित ‘पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला’ के स्थान पर अब ‘हनुमान मंदिर के समीप, बेसमेंट पार्किंग के सामने, धर्मशाला’ को पटाखों की बिक्री के लिए अधिसूचित स्थल निर्धारित किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App