रूस का यूक्रेन पर हमला, ऊर्जा केंद्र और मालवाहक जहाज को बनाया निशाना
Nov 6th, 2026 2:39 pm
मॉस्को। रूसी सेना ने गुरुवार रातभर यूक्रेन की ऊर्जा सुविधाओं और यूक्रेनी सेना की मदद में इस्तेमाल किए जाने वाले मालवाहक जहाजों पर हमले किए। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार इन हमलों में कीव क्षेत्र के बिला त्सेरकवा में स्थित बैटरी भंडारण केंद्र को निशाना बनाया गया। ओडेसा बंदरगाह पर यूक्रेन के लिए दोहरे इस्तेमाल का सामान लेकर जा रहे एक सूखा मालवाहक जहाज पर भी हमला किया गया है। इससे पहले रूसी सशस्त्र बलों ने ओडेसा क्षेत्र में यूक्रेनी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बंदरगाह के बुनियादी ढांचे और सैन्य उपयोग से जुड़ा सामान ले जाने वाले समुद्री जहाजों पर ड्रोन हमले जारी रखे थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
