तीन टीमों ने सेमीफाइनल में ठोंकी ताल
चुरुडू फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
निजी संवाददाता-चुरुडू
उपमंडल अम्ब के तहत गांव चुरुडू में आयोजित 14वें हेड मास्टर ठाकुर राजेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन खिलाडय़िों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश राणा और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल शिव लाल गोस्वामी ने विशेष रूप से शिरकत कर खिलाडय़िों का हौसला बढ़ाया। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त प्रिंसिपल एवं नेशनल अवॉर्डी राकेश कुमार, सरवन सिंह असिस्टेंट कमांडेंट, जगदीप राणा रिटायर्ड एडवोकेट जनरल, अशोक बाबा, सतीश गोगी और बीडीसी सदस्य मनजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अतिथियों ने खिलाडय़िों को नशे से दूर रहने और खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से खेल मैदान से जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर आरएफसी क्लब के सदस्य पन्नालाल, अरुण कुमार, पूर्व उपप्रधान चन्नन सिंह, ऋषि ठाकुर, शम्मी ठाकुर, संजय डोगरा, संजय गांधी, संजीव कुमार, विनोद बाबूजी, कैलाश चंद, फोटोग्राफर संदेश कुमार, कोच शशि पाल, पूर्व एडीपीईओ रविंद्र भुल्लर, सूबेदार रजनीश बॉबी, नरेंद्र पुनर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।टूर्नामेंट के दौरान खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फुटबॉल क्लब सेरी बहेड़ी ने साईं कांगड़ा की टीम से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में एएफसी अम्बोटा ने जेएस विजडम ऊना को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
