कालाअंब में चिट्टे के साथ हरियाणा के दो युवक काबू

By: Nov 10th, 2026 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन

सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसटीएफ शिमला की टीम ने कालाअंब थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार हरियाणा के दो युवकों को 11.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप (32) निवासी बेरखेड़ी माजरा और सन्नी कुमार (30) निवासी सकरपुरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार एसटीएफ की टीम कालाअंब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि बाइक नंबर एचआर-02एजे-4689 पर सवार दो व्यक्ति नशीले पदार्थ की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर बाइक को रोका और दोनों युवकों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 11.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने पर उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चिट्टे के सप्लाई नेटवर्क और इसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App