बढ़ती आयु में बदलते मनोवैज्ञानिक प्रभाव क्या हैं

By: Nov 21st, 2026 12:15 am

जे.पी. शर्मा, मनोवैज्ञानिक
नीलकंठ, मेन बाजार ऊना मो. 9816168952
मनुष्य की ज्यों-ज्यों आयु बढ़ती है, त्यों-त्यों उसके मन पर आयुजनित मनोप्रभाव असर डालकर उसकी सोच, स्वभाव व्यक्तित्व, प्रकृति, आदतें, व्यवहारशैली बदलते रहते हैं। यह एक स्वाभाविक सामान्य प्रक्रिया है, जिसका अच्छा या बुरा वर्गीकरण नहीं किया जा सकता। यह प्रक्रिया सभी के साथ संभावित रहती है जिसके प्रभाव का प्रतिशत व्यक्ति की इच्छाशक्ति, संकल्पशक्ति, मनोबल के अनुरूप बढ़ता घटता रहता है। इस परिवर्तन की गति बाल्यकाल व जीवन संध्याकाल में ज्यादा तीव्र रहती है। इसका कारण इन कालखंडों में बाल्यकाल की गतिशीलता, उग्रता एवं वरिष्ठ आयु की बढ़ती संवेदनशीलता एवं घटती प्रतिरोधक क्षमता होती है। अब विभिन्न आयुवर्ग के कालखंडों में आयु जनित मनोप्रभावों की विस्तृत व्याख्या करते हैं। शिशुकाल से बाल्यकाल के अंतराल में बच्चे में हर बात को सीखने की ललक होती है, जिसे मनोप्रवृत्तियों की शब्दावली में ग्रिगेरियस इन्सटिंक्ट यानी उत्सुकता की प्रवृत्ति कहते हैं, जो जन्मजात रहती है, बेशक इसके प्राकट्य की दिशा व दशा परिस्थितियों व वातावरण के अनुकूल रहती है। तदोपरांत बाल्यकाल से अव्यस्क काल ज्यादा परिवर्तनशील नहीं होता। अव्यस्क से युवाकाल की परिपक्वता तक की मानसिक स्थिति असंतुलित रहती है, जिसमें कभी व्यावहारिकता परिपक्व कभी अपरिपक्व की प्रस्तुतिकरणग्रस्त असामान्यतानिहित रहती है। शिक्षा, व्यवसाय, रोजगार क्षेत्र, पारिवारिक अपेक्षाएं भी परेशान किए रहती हैं। युवा परिपक्व आयु से अधेड़ावस्था तक जिम्मेवारियों का तनाव व दबाव हावी होकर मनोप्रभावों की सामान्यता, स्वाभाविकता व निरंतरता बनाए रखते हंै व ज्यादा बदलावजनक हालातों से गुजरना नहीं पड़ता।

व्यक्ति ज्यों ही अधेड़ावस्था से जीवनसंध्याकाल के पथ पर अग्रसर होने लगता है, तो उसके मनोप्रभावों में, अनिश्चितता, असुरक्षाभावना, संवदेनशीलता, दोषभावना, अनेपक्षित व अवांछित अपेक्षाएं, अस्वीकार्यताएं, उग्रता, असहिष्णुता, चिड़चिड़ापन सरीखी मनोवस्थाएं विकसित होने लगती हैं, जो उसे निरंतर परेशान किए रहकर निराशावादी बना डालती हैं। जैसे तैसे जीवन संध्याकाल पूरा होता है। व्यक्ति जब जीवन की अगामी अवस्था में प्रवेश करता है तो एक अजीब सा ठहराव आने लगता है। उसका स्वभाव समझौतावादी हो हर हालात में सामंजस्य बिठाने में प्रयासरत रहने लगता है। इसे विवश्ता भी कहा जा सकता है, परिपक्व आयुजनित अनुभव भी कहा जा सकता है और अंतिम यात्रा की पूर्व नियोजित तैयारी भी कहा जा सकता है, जिससे पूर्व वह सभी कुछ सामान्य करने में प्रयासरत रहना चाहता है, ताकि उसके बाद उस पर दोषारोपण न हों। इसका प्रतिशत परिस्थितिवश, साधनसंपन्नता, स्त्रोतविहीनतावश कम या ज्यादा हो सकता है, परंतु प्राय: यह आयुजनित मनोवस्थाएं सभी पर सामान्यतया एक सी आती अवश्य हैं।

कुछ तत्कालिक परिस्थितियां भी अनुकूलताओं और प्रतिकूलताओं की तबदीलीयों पर निर्धारित करती रहती हैं। समस्थितियां सहनशीलता प्रदान करती हैं, विषम परिस्थितियां कुढऩ, कुंठा, तनाव व अवसाद प्रदान करती हैं। मनुष्य को यह हुनर सीखना अत्यंत आवश्यक है कि वह प्रतिकूलताओं को अनुकूलताओं, असहजताओं को सहजता में परिवर्तित करने की सक्षमता हासिल करे, जिसके लिए संकल्प, इच्छाशक्ति, आत्मबल, मनोबल बनाए व बढ़ाए रखना लाजिमी है। इच्छाशक्ति बढ़ाने के सिद्धांतों की विस्तृत व्याख्या कई बार पूर्व मनोलखों में की जा चुकी है जिस पर अमल अवश्य करें। इनमें संक्षिप्त मनोटिप्स इस प्रकार हैं। ईश्वर आराधना पथ प्रशस्त कर उस अदृश्य शक्ति का सुरक्षा चक्र हासिल करना, स्वयं की किसी विलक्षण योग्यता व अर्जित विहंगम विशेषज्ञता की पहचान कर उसे कठिन परिश्रम से पुन: विकसित करना।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App