नवरत्न ज्वेलर्स से खरीददारी पर जीतें कार-मोटरसाइकिल
नाहन में खुशियों के महोत्सव पर टाटा एयर्स कार, टीवीएस स्पोट्र्स बाइक, एप्पल आइपैड के अलावा ढेरों पुरस्कारों की घोषणा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
हिमाचल प्रदेश ही नहीं अपितु पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तराखंड के ग्राहकों की कसौटी पर खरा उतरने के अलावा स्थापना की डायमंड जुवली पूरी करने वाले नवरत्न ज्वेलर्स नाहन द्वारा फेस्टिवल सीजन को देखते हुए पहले नवरात्र से ग्राहकों के लिए शुरू किए गए खुशियों के महोत्सव को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पिछले तीन सालों से नवरत्न ज्वेलर्स नाहन द्वारा शुरू की गई खरीददारी पर कूपन की योजना ने सिरमौर जिला ही नहीं, अपितु पड़ोसी जिला सोलन, शिमला के अलावा पड़ोसी राज्यों के ग्राहकों को भी आकर्षित किया है। ज्वेलरी के बाजार में हिमाचल के सबसे बड़े त्योहारों के उत्सव में इस बार फिर से नवरत्न ज्वेलर्स नाहन के ग्राहक लाखों रुपए के इनाम के विजेता बनेंगे।
ग्राहकों को इस बार नवरत्न ज्वेलर्स नाहन ने पहले पुरस्कार के रूप में चमचमाती टाटा एयर्स कार रखी है। नवरत्न ज्वेलर्स का इनामी कूपन महाउत्सव में ड्रॉ के माध्यम से लक्की ड्रॉ विजेताओं की घोषणा की जाएगी, जिसमें ग्राहकों को पहले पुरस्कार के रूप में टाटा की एयर्स कार दी जाएगी। इसके अलावा दूसरे विजेता को टीवीएस स्पोट्र्स बाइक भी इनाम के रूप में ड्रॉ के माध्यम से मिलेगी। फेस्टिवल को लेकर खुशियों के महाउत्सव की घोषणा करते हुए नवरत्न ज्वेलर्स के सीएमडी श्याम लाल खिंदड़ी व सीईओ अधिदेव खिंदड़ी ने बताया कि इस बार त्योहारों की रौनक उपभोक्ताओं के घरों में इनामों की खुशियां लेकर आएगी। उपभोक्ता नवरत्न ज्वेलर्स नाहन से शानदार गहनें घर लाएं और नाहन के सबसे भरोसेमंद नवरत्न ज्वेलर्स के साथ त्योहारों का जश्र मनाएं। उन्होंने कहा कि 25 हजार रुपए की न्यूनतम खरीददारी पर ग्राहकों को कूपन दिए जाएंगे। इनाम के रूप में एक टाटा एयर्स कार, टीवीएस स्पोट्र्स बाइक के अलावा एक एप्पल आईपैड के विजेताओं की घोषणा ड्रॉ के माध्यम से की जाएगी। यही नहीं पांच ग्राहकों को रेफ्रिजरेटर, पांच ग्राहकों को एलईडी 32 ईंच टीवी, पांच ग्राहकों को पांच वॉशिंग मशीन के अलावा ढेरों अन्य विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
आकर्षक डिजाइनों के मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
श्याम लाल खिंदड़ी, सीएमडी नवरत्न ज्वेलर्स नाहन ने बताया कि नवरत्न ज्वेलर्स नाहन पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय स्तर के सर्राफा प्रदर्शनी में ज्वेलरी के आकर्षक डिजाइनों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुका है। चांदी, सोने व डायमंड के आकर्षक डिजाइन में रिंग, लॉकेट, मंगलसूत्र, बैंगल्स, हार, कड़े व ढेरों एंटीक डिजाइन के जेवरात शोरूम में उपलब्ध हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
