परागपुर की 75 में से 45 पंचायतों में भांग का सफाया
परागपुर — विकास खंड परागपुर के तहत विभिन्न पंचायतों में नशे को जड़ से मिटाने के लिए भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत उक्त ब्लॉक के अंतर्गत 75 पंचायतों में से 45 ग्राम पंचायतों के 1505 सुकेयर मीटर क्षेत्र से भांग को उखाड़ा गया। खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलेरिया ने बताया कि ग्राम पंचायत परागपुर, गरली, अपर परागपुर, अमरोह, बणी, बड़ा, बस्सी, बीहण, चौली, चुद्धरेड़, डाडासीबा, ध्जाग, ढोंटा, दोदरा, गंगोट, घमरुर, घाटी, घियोरी, गुडारा चप्लाह, गुरनबाब, हलेड़, जम्बल, जंडौर, कडो़आ, कनोल, कस्बा कोटला, कोटला बेहड़, कोलापुर, कूहना, लग, मनियाला, नाहन नगरोटा, नलसूहा, नंगल चौक, नियाड़, पीरसलूही, समनोली, सेहरी, शांतला, स्यूल, सुनहेत, सरड डोगरी, स्वाणा, टिप्परी, त्यामल, उझेखास पंचायतों के क्षेत्र से भांग को पुरी तरह से नष्ट किया गया है। साथ ही स्कूली बच्चों को साथ लेकर रैलियों के माध्यम से नशे पर प्रहार किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App