हिमाचल में सत्तासीन होगी भाजपा, सेमीफाइनल जीता
भरमौर – भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव एवं होली-कुठेड के पंचायत समिति सदस्य अनूप कुमार ने भोरंज विस क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत पर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सता की बागडोर संभालेगी। उन्होंने कहा कि भोरंज का चुनाव हिमाचल विस चुनावों का सेमीफाईनल माना जा रहा था और प्रदेश में सतासीन कांग्रेस ने यहां पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। बावजूद इसके भोरंज के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाकर आगामी विस चुनावों के लिए अपने इरादे जाहिर कर दिए है। गुरुवार को जारी एक प्रेस ब्यान में अनूप कुमार ने यह शब्द कहे है। भाजयुमो जिला सचिव एवं पंचायत समिति सदस्य अनूप कुमार ने कहा कि भोरंज चुनाव के नतीजे अपने पक्ष में करने के लिए सत्तासीन कांग्रेस अपने सभी मंत्री, विधायकों समेत बडे नेताओं के साथ पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए जुटी हुई थीं तमाम हथकंडे अपनाने के बाद भी भोरंज के मतदाताओं ने अपने हरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जनता ने पंसद किया है और हिमाचल में भी विकास कार्यो की चाहत के साथ जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान पार्टी हाईकमान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विस चुनावों में भाजपा एतिहासिक जीत दर्ज कर प्रदेश की बागडोर संभालेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App