रिपोर्ट कार्ड से ही मिलेगा प्रदेश की जनता का साथ
शिमला – राजधानी शिमला की जनता त्यागपत्र नहीं रिपोर्ट कार्ड चाहती है। कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में मौजूदा सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएगी और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जनता यहां वीरभद्र सिंह के नेतृत्व को ही स्वीकार करेगी। ये शब्द कांग्रेस प्रवक्ता तथा हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहे। श्री पठानिया ने विपक्षी दल भाजपा को विकास की राजनीति करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी जनता को केंद्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाएं, जिसे जनता जानना चाहती है। श्री पठानिया ने कहा कि भाजपा के शिमला नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं तथा स्थानीय विकास के स्थान पर मुख्यमंत्री के त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। उन्होेंने ेकहा कि वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता ने बनाया है। जो भाजपा नेता मुख्यमंत्री से त्यागपत्र मांग रहे हैं, वे अपनी पार्टी की ओर भी देखें। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान व अन्य से पूछा कि वे बताएं कि तीन साल में केंद्र ने शिमला नगर निगम क्षेत्र के लिए क्या किया। वहीं वन निगम के उपाध्यक्ष ने कहा कि करसोग में गार्ड हत्या मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App