चुनावों के बाद कांग्रेस दिखाई भी नहीं देगी
नालागढ़— दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा है कि हिमाचल में व्याप्त माफिया राज को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए जनता विधानसभा चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है। परिवर्तन रथयात्रा के दौरान बुधवार शाम सोबनमाजरा व नालागढ़ में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने भोजपुरी में संबोधन किया, साथ ही भोजपुरी गीत गाकर खूब तालियां बटोरीं। जनता इस बार कांग्रेस को ऐसा सबक सिखाएगी कि कांग्रेस चुनावों के बाद कहीं भी दिखाई नहीं देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा 60 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है, लेकिन मैं जहां जाता हूं, वहां जनता उम्मीद से ज्यादा ही देती है। मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अब उन्हीं की पार्टी के लोग पप्पू बोलने लगे हैं, हाल ही में मेरठ के जिला अध्यक्ष को पप्पू बोलने की वजह से पार्टी से बाहर कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि यह व्यक्ति देश विरोधियों का एजेंडा लेकर चल रहा है।
भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App