रजिस्ट्रेशन न होने पर तीन पर केस

By: Sep 22nd, 2017 12:05 am

हमीरपुर  – थाना में पंजीकरण न करवाने पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी अनूप कुमार थाना सुजानपुर ने यह मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को करीब 5ः30 बजे वह अन्य कर्मचारियों के साथ डोली सुजानपुर में गश्त पर थे। डोली में सड़क के किनारे घूमते हुए दो प्रवासियों के पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगे गए। दोनों ही प्रवासी मजदूर अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाने में असमर्थ रहे। उनमें से एक ने अपना नाम राकी पुत्र लाला राम निवासी वार्ड नंबर 17 राम वस्ती, समाना पटियाला पंजाब व दूसरे ने अपना नाम सुमित पुत्र विजय कुमार निवासी डेहा कालोनी, रामनगर अंबाला सिटी हरियाणा बताया। उन्होंने बताया कि ये सात दिन से जसवंत सिंह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहे हैं। इस पर मकान मालिक जसवंत सिंह ने अपनी गलती मानी। तीनों लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया। इसकी पुष्टि एसपी हमीरपुर रमन कुमार ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App