अनाज मंडी में गुणवत्ता पथ संचलन कार्यक्रम
यमुनानगर— राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अंबाला विभाग के द्वारा संघ के स्वयं सेवकों के लिए ‘गुणवत्ता पथ संचलन कार्यक्रम’ का आयोजन जगाधरी स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित किया गया। यह पथ संचलन नई अनाज मंडी से हुड्डा सेक्टर-17 से होता हुआ और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस अनाज मंडी पर ही संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंचकूला, अंबाला, जगाधरी व यमुनानगर से कुल 183 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। सभी स्वयं सेवक संघ के पूर्ण गणवेश में थे। संचलन मार्ग पर स्वयं सेविका समिति और समाज के विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा से भव्य अभिनंदन किया गया। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से देश भक्तिमय हो गया। उन्होंने कहा कि नितय शाखा से साधारण व्यक्ति से भी बड़े-बड़े काम आसानी से करवाया जा सकता है, जो राष्ट्रहित में होता है। आरएसएस की सामान्य परिभाषा बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘रेडी-फॉर-सेल्फलेस सर्विस’ ही संघ का मूलभूत मंत्र है, यदि इस मंत्र पर अटल व अनुशासित भाव से कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से संघ का आधारभूत उद्देश्य पूरा होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App