कुल्लू के विजय का सोने पर निशाना

By: Dec 8th, 2017 12:06 am

अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता में छाए हिमाचली गबरू

खराहल— चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता में सीमा सुरक्षा बल के जवान कुल्लू के बेऊगी गांव के विजय कुमार ने गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया है। विजय कुमार की इस जीत पर खराहलवासी जगदीश शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, मुरती राम शर्मा व ग्राम पंचायत प्रधान उत्तम शर्मा ने विजय कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए यह गर्व की बात है। विजय कुमार ने गोल्ड मेडल जीतने से पूरी खराहल वैली में खुशी की लहर है और उनके पैतृक गांव बेऊगी में भी जश्न का माहौल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App