सर्दियों में करें खजूर का सेवन

By: Jan 13th, 2018 12:05 am

खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है और इसे इस मौसम में खाने के खास फायदे होते हैं। खजूर कई प्रकार के पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन और फ्लोरिन भरपूर मात्रा में होते हैं, इसके अलावा यह कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्ज का बहुत ही खास स्रोत होता है…

मौसम के बदलने पर शरीर को भी कुछ बदलाव करने पड़ते हैं और अपने खान-पान में बदलाव लाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। सर्दियों में कुछ खास खाद्य पदार्थों के सेवन से हमारे शरीर को विशेष लाभ होता है।  खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है और इसे इस मौसम में खाने के खास फायदे होते हैं। खजूर कई प्रकार के पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन और फ्लोरिन भरपूर मात्रा में होते हैं इसके अलावा यह कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्ज का बहुत ही खास स्रोत होता है।  इसका इस्तेमाल नियमित तौर पर करने से आप खुद को कई प्रकार के रोगों से दूर रख सकते हैं और यह कोलेस्ट्रॉल कम रखने में भी मददगार है। खजूर को इस्तेमाल करने के अनगिनत फायदे हैं क्योंकि खजूर में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और फैट का स्तर भी काफी कम होता है। खजूर में प्रोटीन के साथ साथ डाइटरी फाइबर और विटामिन भी भरपूर मात्रा में होते हैं।  खजूर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है क्योंकि यह घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होती है साथ ही साथ इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है। खजूर को रात भर पानी में भिगोकर इसे पानी के साथ पीने से पाचनतंत्र में निश्चित तौर पर सुधार होता है। खजूर में शरीर को एनर्जी प्रदान करने की अद्भुत क्षमता होती है क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर जैसे कि ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रक्टोज पाए जाते हैं। खजूर का भरपूर फायदा इसे दूध में मिलाकर इस्तेमाल करने से मिलता है। खजूर में पाए जाने वाली पोटाशियम की भरपूर और सोडियम की कम मात्रा के कारण से शरीर के नर्व्स सिस्टम के लिए बेहद लाभकारी है। शोध से साबित हुआ है कि शरीर को पोटाशियम की काफी जरूरत होती है और इससे स्ट्रॉक का खतरा कम होता है। खजूर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम रख कर आपके दिल के स्वास्थ्य की रक्षा करती है। खजूर में पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की कमी यानी की एनीमिया को ठीक करने में बहुत कारगर है। खजूर की मात्रा बढ़ाकर खून की कमी को दूर किया जा सकता है। खजूर में फ्लोरिन भी पाया जाता है, जिससे दांतों के क्षय होने की प्रकिया धीमी हो जाती है। खजूर उन लोगों के लिए अत्यधिक लाभकारी है, जो वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।  खजूर से पेट का कैंसर भी ठीक होता है। इसके विषय में सबसे अच्छी बात यह है कि  इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है और इसके नियमित उपयोग से रतौंधी से भी छुटकारा मिलता है।   आप अपने शरीर का शुगर स्तर को खजूर के उपयोग से नियंत्रित कर सकते हैं। खजूर को शहद के साथ इस्तेमाल करने से डायरिया में भरपूर लाभ होता है।  खजूर के उपयोग से निराशा को दूर किया जा सकता है और यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए अत्यधिक लाभकारी है।  रात में बिस्तर गीला करने वाले बच्चों के लिए खजूर अत्यधिक लाभकारी है। यह उन लोगों के लिए भी बहुत कारगर है जिन्हें बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है।  खजूर को विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल किया  जा सकता है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने  से पहले इसे अच्छी तरह से धोना बेहद  जरूरी है। इसके इस्तेमाल से खाने का  स्वाद बढ़ता है और शरीर में तुरंत एनर्जी आती है। सर्दियों में इसका उपयोग अत्यधिक लाभकारी  होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App