हिमाचल की महिला हाकी टीम के लिए 18 खिलाड़ी सिलेक्ट

By: Jan 17th, 2018 12:04 am

बिलासपुर — लुहणू हाकी मैदान में मंगलवार को लड़कियों की हिमाचल हॉकी टीम का चयन किया गया, जिसमें प्रदेश भर की करीब 50 खिलाडि़यों ने पसीना बहाया। इनमें से 18 खिलाडि़यों का चयन टीम के लिए किया गया। पर्यवेक्षक सुनील कुमार सहित चयन समिति के सदस्य दर्शन सिंह, प्रदीप कालिया व विकास पुंडीर ने टीम का चयन किया। सुबह 11 बजे खिलाड़ी मैदान में जुटने शुरू हो गए थे। धुंध छंटते ही मैदान खिलाड़ियों से भर गया। हाथों में हॉकी लिए खिलाड़ी काफी देर तक अभ्यास करते रहे। फिर चयन समिति के सदस्यों ने ट्रायल प्रक्रिया शुरू की। हाकी कोच प्रदीप कालिया ने बताया कि चयनित खिलाडि़यों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक इसके लिए स्थान चिन्हित नहीं हुआ है। प्रशिक्षण के बाद टीम आगामी 26 जनवरी से चार फरवरी तक रांची में आयोजित होने वाली आठवीं सीनियर भारतीय हाकी नेशनल चैंपियनशिप के गु्रप-बी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App