गार्डनिंग करें, सेहतमंद रहें

By: Jan 21st, 2018 12:05 am

गार्डनिंग यानी बागबानी शौकही नहीं, कुदरती तरीके से सेहतमंद बने रहने का एक जरिया भी है। अपने हाथों को मिट्टी में गंदा करने के सेहत से जुड़े क्या-क्या फायदे हैं।

  1. दूर होता है स्ट्रेस

विभिन्न शोधों में पाया गया है कि अपने बागबानी के शौक को समय देने वाले लोग शांत रहते हैं। बागबानी के चलते आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। गार्डनिंग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने वाले लोगों में कॉर्टिसॉल, जिसे स्ट्रेस हॉर्मोन भी कहा जाता है, का स्तर कम होता है। यानी हाथों को मिट्टी में गंदा करके आप अपना तनाव घटा सकते हैं

  1. होता है अच्छा व्यायाम

गार्डनिंग करते समय शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है। गार्डनिंग के दौरान आपको खुदाई, गुड़ाई, निराई, सिंचाई जैसी तमाम गतिविधियां करनी होती हैं। ये गतिविधियां कार्डियो एक्सरसाइज जितनी फायदेमंद होती हैं। जिम जाने में बोरियत महसूस होती हो तो फिट रहने का यह तरीका अच्छा है।

  1. बढ़ती है खुशहाली

जब आप अपने हाथों से रोपे गए पौधों को बढ़ते, उनमें फूल या फल लगते देखते हैं तो आपको अंदर से प्रसन्नता होती है।

  1. सेहतमंद खाने की प्रेरणा

देखा गया है कि जो लोग होम गार्डनिंग करते हैं, वे ऐसा न करने वालों की तुलना में सेहतमंद चीजें खाते हैं। उनके खाने में फल और सब्जियां अधिक होती हैं। घर पर उगाए गए फल और सब्जियों की बराबरी भला कौन कर सकता है।

दरअसल गार्डनिंग की गतिविधियों में खुद को खपाकर हम अपने दिमाग को अधिक एक्टिव कर देते हैं, जिससे उसकी कार्यक्षमता बढ़ जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App