देवराज शर्मा-जगत राम शर्मा चुने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
बंगाणा —राष्ट्रीय किसान संगठन ब्लॉक बंगाणा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष देश राज मोदगिल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें ब्लॉक बंगाणा के अध्यक्ष पंडित ज्ञान चंद शर्मा, महामंत्री रमेश चंद सोनी, प्रकाश चंद शर्मा, कर्म सिंह ठाकुर, ठाकुरदास शर्मा शामिल हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से बंगाणा खंड की कार्यसमिति का विस्तार किया गया। इसमें कैप्टन देवराज शर्मा व पंडित जगतराम शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोहर लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार को युवा प्रमुख, विमला देवी व कमलेश कुमारी को महिला प्रमुख, मुनीष धीमान को मीडिया प्रमुख, कैप्टन किशोरी लाल को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। राममूर्ति शर्मा, जसवंत सिंह, जीत चंद शर्मा, चौधरी जगन्नाथ, सुभाष चंद पठानिया, कैप्टन रोशन लाल, रमेश चंद, रामरखा खौंसला, चौधरी जागीर सिंह, सरदार गुरमेल सिंह व लौंगू राम को उपाध्यक्ष बनाया गया। केशव शर्मा, सूबेदार देवराज शर्मा, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार किशन चंद, कैप्टन विजय कुमार, जयलाल शर्मा, ठाकुर ध्यान सिंह, ठाकुर सुरजीत सिंह, रमेश चंद, किशन चंद शर्मा, लेखराज भारती, रमेश शर्मा को मंत्री चुना गया, जबकि ओम प्रकाश शर्मा, ठाकुर महिंद्र सिंह, दौलत राम, ठाकुर कर्म सिंह, बलबान सिंह, कैप्टन स्वामी राम व सरिता देवी को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App