नौनिहालों ने जाना लाल रंग का मोल

By: Mar 15th, 2018 12:10 am

सोलन —सोलन के बाइपास में स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में बुधवार को बच्चों को खेल के माध्यम से लाल रंग का महत्त्व बताया गया। सभी बच्चों को लाल रंग जीवन में कितना आवश्यक है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्कूल प्रशासन ने रेड डे पार्टी का आयोजन किया, जिसमें प्री-नर्सरी और नर्सरी के बच्चे लाल रंग के कपड़े पहन कर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने लाल रंग से जुड़ी चीजों को देखा और समझा। स्कूल ने इस मौके पर कुछ गेम्स जैसे चलो ढूंढे लाल खजाना रेड मास्टर शेफ  और क्राफ्ट एक्टीविटी का आयोजन भी किया,  जिससे की बच्चों के मनोरंजन के साथ बच्चों को सीखने का मौका भी मिला। नीति ने अभिभावकों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका, मीनाक्षी, गीतिका, अबिंका और भावना ने किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App