हिमाचल की बेटी प्रियंका को राष्ट्रीय वुशू में कांस्य

By: Mar 23rd, 2018 12:05 am

मंडी— जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय वुशू स्पर्धा में मंडी जिला के सलापड़ क्षेत्र की प्रियंका ने कांस्य पदक झटका है। पांच दिवसीय स्पर्धा हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका कुमारी का पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी के साथ हुआ, जबकि दूसरा मुकाबला चंडीगढ़ की खिलाड़ी के साथ हुआ। इनमें प्रियंका ने उम्दा करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में प्रियंका को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, प्रियंका का चयन भारतीय खेल प्रधिकरण केंद्र पटियाला के लिए हुआ है। जहां प्रियंका को खेलकूद गतिविधियों के अलावा पढ़ाई निःशुल्क होगी। प्रियंका की बड़ी बहन भी वुशू की खिलाड़ी है। उनके पिता एसएसबी में कार्यरत है। राष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर वुशू संघ के प्रदेशाध्यक्ष संदीप कदम, कार्यकारी अध्यक्ष बीआर जसवाल और महासचिव पीएन आजाद ने बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App