नालागढ़ में निकाली रोष रैली
नालागढ़ – प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने शहर में कैंडल मार्च निकाला और कठुआ व उन्नाव में हुए दुष्कर्म के मामलों पर कड़ा रोष जताया है। कैंडल मार्च में नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा, नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट असीम शर्मा, यूथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश्वर राणा, नप अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष नीलम खुल्लर, पूर्व नप अध्यक्ष वंदना बंसल, विनोद कुमार, ऋषभ खुल्लर, सोमा देवी, निर्मला देवी, सुशीला देवी, रेणू शर्मा, सुनीता ठाकुर, बबीता, नीनू राणा, पंकज भारद्वाज, मोहित जैन, गिरधारी बस्सी, गोपी, दीपू, जोगिंद्र सिंह, हरपाल सिंह, रामगोपाल, परमानंद, शिवगोपाल आदि उपस्थित रहे। नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा ने कहा कि दुष्कर्म पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए बुधवार शाम को नालागढ़ शहर में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया, जिसमें उन्होंने सरकार से मांग की कि महिलाओं व छात्राओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाया जाए।
जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करे!
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App